विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर सिंह और वाणी के बीच की ये नजदीकियां देख बुरा मान सकती हैं दीपिका

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sat, 08 Oct 2016 11:54 AM (IST)

रणवीर सिंह और वाणी कपूर की कुछ फोटो सामने आई हैं, जिसमें दोनों के बीच की नजदीकियां देख दीपिका पादुकोण को बुरा जरुर लग सकता है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रणवीर सिंह और वाणी कपूर अपनी फिल्म 'बेफिक्रे' में जबरदस्त रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है अब इंतजार है ट्रेलर का जोकि पेरिस में एफिल टावर पर रिलीज होगा, लेकिन इससे पहले हम आपको दोनों की कुछ तस्वीरें दिखाते है जिसमें इनकी नजदीकियां देख रणवीर की गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण जरुर जेलेस फील हो सकता है।

ड्राइवर की इस हरकत पर भड़कीं कट्रीना कैफ ने दी नौकरी ने निकालने की धमकी

वाणी और रणवीर की ये तस्वीरें उनकी फिल्म की नहीं बल्कि दोनों ने एक फैशन मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ काफी कंफरटेबल लग रहे हैं।

फिल्मों में तो वाणी का बिंदास लुक आप देख ही चुके हैं। 'बेफिक्रे' में भी उनकी और रणवीर के बीच कई इंटिमेट सीन्स और 23 लिप किस देखने को मिलेंगे। इन तस्वीरों में भी वो काफी बोल्ड नजर आ रही हैं।

टाइगर और दिशा पटानी के ब्रेकअप की खबरों पर खुलकर बोले जैकी श्रॉफ

बता दें आदित्य चोपड़ा निर्देशित फिल्म 'बेफिक्रे' की पूरी शूटिंग पेरिस में हुई है। रणवीर और वाणी के बीच का रोमांस भी इसी के इर्द-गिर्द घूमता नजर आएगा। खैर 9 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की रिलीज से पहले इंतजार किजिए 10 अक्टूबर का जब फिल्म का ट्रेलर होगा रिलीज।