विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office:हफ़्ता वसूली का इत्तेफ़ाक, सिद्धार्थ- सोनाक्षी की फिल्म ने कमाये करोड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sun, 12 Nov 2017 09:45 AM (IST)

इत्तेफ़ाक-It Happened One Night एक सस्पेंस फिल्म है। ये 1969 में यश चोपड़ा निर्देशित इत्तेफ़ाक का नया वर्ज़न है, जिसमें राजेश खन्ना, नंदा और इफ़्तेख़ार ने काम किया था।

Box Office:हफ़्ता वसूली का इत्तेफ़ाक, सिद्धार्थ- सोनाक्षी की फिल्म ने कमाये करोड़
Box Office:हफ़्ता वसूली का इत्तेफ़ाक, सिद्धार्थ- सोनाक्षी की फिल्म ने कमाये करोड़

मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म इत्तेफ़ाक ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ का एक हफ़्ता पूरा होने के साथ 23 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है।

शाहरुख़ खान और करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी अभय चोपड़ा निर्देशित इत्तेफ़ाक ने हफ़्ते के आख़िरी दिन यानि गुरुवार को एक करोड़ 60 लाख रूपये की कमाई की है। फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन अब 23 करोड़ 65 लाख रूपये हो गया है। चार करोड़ पांच लाख रूपये से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म को पहले वीकेंड में फिल्म को सोलह करोड़ रूपये से अधिक की कमाई हुई थी। ट्रेड सर्किल ने एक हफ़्ते के कलेक्शन को सम्मानजनक माना है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा के लिए इत्तेफ़ाक इस मायने में अच्छी मानी जा सकती है क्योंकि सिड की पिछली फिल्म अ जेंटलमैन का लाइफ़ टाइम कलेक्शन 20 करोड़ 29 लाख रूपये था जबकि सोनाक्षी की पिछली फिल्म नूर ने सात करोड़ 58 लाख रूपये ही बटोरे थे।

यह भी पढ़ें:करण जौहर का 'संग्राम', करगिल कनेक्शन जुड़े बायोपिक के लिये राइट्स

 

इत्तेफ़ाक-It Happened One Night एक सस्पेंस फिल्म है। ये 1969 में यश चोपड़ा निर्देशित इत्तेफ़ाक का नया वर्ज़न है, जिसमें राजेश खन्ना, नंदा और इफ़्तेख़ार ने काम किया था। यश चोपड़ा ने सरिता जोशी के गुजराती नाटक को देखने के बाद ये फिल्म बनाने का फैसला किया था।