विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूसरे दिन 'ब्रदर्स' के कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 16 Aug 2015 03:26 PM (IST)

अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'ब्रदर्स' ने रिलीज के दूसरे दिन भी शानदार कलेक्शन किया। पहले ही दिन साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बीन इस फिल्म ने दो दिनों के अंदर ही 36.63 करोड़ की कमाई कर दिखाई है।

News Article Hero Image

मुंबई। अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'ब्रदर्स' ने रिलीज के दूसरे दिन भी शानदार कलेक्शन किया। पहले ही दिन साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बीन इस फिल्म ने दो दिनों के अंदर ही 36.63 करोड़ की कमाई कर दिखाई है।

'ब्रदर्स' ने रिलीज के पहले ही दिन बना डाला रिकॉर्ड

शुक्रवार को 15.20 करोड़ बटोरने वाली 'ब्रदर्स' ने शनिवार को 21.43 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन बटोरा। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'ब्रदर्स के बिजनेस में शनिवार को शानदार बढ़ोतरी। शुक्रवार को 15.20 करोड़, शनिवार को 21.43 करोड़। कुल 36.63 करोड़। रविवार को भी मजबूत कमाई की उम्मीद।'

करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'वॉरियर्स' की रीमेक है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिकाओं में हैं।