विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में भी अपना रेस्त्रां खोलेंगी जैकलीन फर्नांडीस!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 16 Aug 2015 12:11 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 16 Aug 2015 12:26 PM (GMT+05:30)

श्रीलंकाई एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस एक बिजनेसवुमेन भी हैं। श्रीलंका में जैकलीन का एक रेस्त्रां है और वो भारत में भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। श्रीलंकाई एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस एक बिजनेसवुमेन भी हैं। श्रीलंका में जैकलीन का एक रेस्त्रां है और वो भारत में भी एक रेस्त्रां खोलने की योजना बना रही हैं।

इसलिए सोनम और जैकलीन के बीच है गहरी दोस्ती

उन्होंने कहा, 'श्रीलंका में मेरा एक रेस्त्रां है और मैं मुंबई में इस तरह का रेस्त्रां खोलने और भारत में श्रीलंका का खाना लाने के लिए उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि भारत और श्रीलंका के बीच बहुत सारी समानताएं हैं लेकिन हमारा खान-पान अलग है। मुझे यकीन है कि ये खाना आपको पसंद आएगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं श्रीलंका के खाने को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए उत्साहित हूं। मैं जानती हूं कि जो लोग मेरे रेस्त्रां में आए हैं उन्हें खाना पसंद आया है। मैं जल्द ही कुछ करुंगी।'

पिछले दिनों जैकलीन के 'किक' को-स्टार सलमान खान भी जब श्रीलंका गए थे तो उन्होंने एक्ट्रेस के रेस्त्रां में खाना खाया था।

क्या आपने देखा ऐश्वर्या राय बच्चन की 'जज्बा' का मोशन पोस्टर?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।