विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 05 Apr 2015 08:29 AM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2015 08:45 AM (IST)

दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' ने इस शुक्रवार को रिलीज के दिन ठीक-ठाक ओपनिंग की। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' ने इस शुक्रवार को रिलीज के दिन ठीक-ठाक ओपनिंग की। फिल्म ने पहले दिन भारतीय बाजार में 4.20 करोड़ का कलेक्शन किया।

सनी लियोन बोलीं- हां, मैं एक पॉर्न स्टार थी...

व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी ने शुक्रवार को भारत में 4.20 करोड़ का बिजनेस किया।'

अनुष्का-विराट ने रैना को दे दिया धोखा!

हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से टकराव के बावजूद फिल्म ने अच्छा कलेक्शन बटोरा है। फिल्म ने पश्चिम बंगाल, पुणे, मुंबई और दिल्ली में सबसे ज्यादा कमाई की। 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' को आलोचकों की सराहना मिल रही है इसलिए माना जा रहा है कि वीकेंड में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है।

माना जा रहा है कि अगर शनिवार और रविवार को फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया तो ये 15-18 करोड़ आसानी से बटोर ले जाएगी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं।

दीपिका की 'चॉइस' को अब कंगना ने लिया आड़े हाथ!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।