विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाहुबली फिर ख़तरे में, इस फिल्म ने सिर्फ दो दिन में कमाये 60 करोड़ से ज़्यादा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 23 Sep 2017 07:24 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 29 Sep 2017 12:42 PM (GMT+05:30)

ये फिल्म अमेरिका में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तीसरी तेलुगू फिल्म बन गई है। माना जा रहा है कि ...और पढ़ें

बाहुबली फिर ख़तरे में, इस फिल्म ने सिर्फ दो दिन में कमाये 60 करोड़ से ज़्यादा
बाहुबली फिर ख़तरे में, इस फिल्म ने सिर्फ दो दिन में कमाये 60 करोड़ से ज़्यादा

 मुंबई। साऊथ के चर्चित सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने बॉक्स ऑफ़िस पर बड़ा तहलका मचा दिया है। उनकी फिल्म जय लव कुश ने सिर्फ दो दिन में 60 करोड़ रूपये से ज़्यादा की कमाई कर अच्छे अच्छों की नींद उड़ा दी है। शाहरुख़- सलमान तो छोड़िये इस फिल्म ने बाहुबली को भी ख़तरे में डाल दिया है।

के एस रवींद्र निर्देशित Jai Lava Kusa (जय लव कुश ) तेलुगू की एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस गुरुवार को पूरी दुनिया में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने दो दिन में वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफ़िस से 60 करोड़ रूपये से ज़्यादा की कमाई की है। समाचार एजेंसी आईएएनएस ने ट्रेड एक्सपर्ट त्रिनाथ के हवाले से बताया है कि फिल्म ने गुरुवार को यानि पहले दिन ही 49 करोड़ रूपये की कमाई की है। यही नहीं ये फिल्म अमेरिका में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तीसरी तेलुगू फिल्म बन गई है। जबकि ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने तो फिल्म दो दिन की कमाई 65 करोड़ रूपये से ज़्यादा बताई है। फिल्म पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त चर्चा में थी और इसका जमकर प्रमोशन भी किया गया। माना जा रहा है कि चार दिनों के वीकेंड को देखते हुए इस फिल्म का कलेक्शन जबरदस्त हो सकता है।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामाराव के ग्रैंड सन जूनियर एनटीआर ने इस फिल्म ने ट्रिपल रोल किया है। फिल्म ने वो जय के निगेटिव किरदार में हैं जबकि लव और कुश के रोल में भी वही हैं। फिल्म में रियल लाइफ इमोशन को भी कैश किया गया है क्योंकि इस फिल्म में उनके अभिनेता भाई नंदामुरी कल्याण राम ने भी काम किया है। जय लव कुश में रोनित रॉय का भी अहम् रोल है।

यह भी पढ़ें:Box Office:संजय दत्त की वापसी पर पहले दिन दर्शकों ने दिये इतने करोड़, न्यूटन बेहतर

 

बता दें कि हाल ही में रिलीज़ हुई अजित स्टारर विवेगम ने भी बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचाया था और सिर्फ तीन दिन में चेन्नई बॉक्स ऑफ़िस पर बाहुबली के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। इस फिल्म में विवेक ओबराय ने भी अहम् भूमिका निभाई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।