विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office पहले दिन नहीं कह पाया मुबारकां, इंदु की भी मंदी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sun, 30 Jul 2017 12:04 PM (IST)

मुबारकां का पहले दिन का कलेक्शन इस साल आई रंगून और राब्ता जैसी फ्लॉप फिल्मों से भी कमजोर रहा है लेकिन माना जा रहा है कि...

Box Office पहले दिन नहीं कह पाया मुबारकां, इंदु की भी मंदी
Box Office पहले दिन नहीं कह पाया मुबारकां, इंदु की भी मंदी

मुंबई। इस हफ़्ते रिलीज़ हुई दो अहम् फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर वो सफलता नहीं मिली है जिसकी उम्मीद की गई है। मुबारकां और इंदु सरकार की ओपनिंग बेहद कमजोर रही है।

अनीस बज़्मी निर्देशित मुबारकां को फिल्म समीक्षकों से अच्छा प्रतिसाद मिला था और फ़ैमिली मसाला एंटरटेनर होने के कारण फिल्म की ओपनिंग आठ से नौ करोड़ रूपये की बीच मानी जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ट्रेड सर्किल से मिले आंकड़ों के मुताबिक अनिल कपूर , अर्जुन कपूर , इलियाना डिक्रूज़ और अतिया शेट्टी स्टारर मुबारकां को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन पांच करोड़ पचास लाख रूपये का कलेक्शन हासिल हुआ है। (आधिकारिक आंकड़े आने बाकी हैं) मुबारकां का पहले दिन का कलेक्शन इस साल आई रंगून और राब्ता जैसी फ्लॉप फिल्मों से भी कमजोर रहा है लेकिन माना जा रहा है कि माउथ पब्लिसिटी से फिल्म को शनिवार और रविवार को बड़ा फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:Box Office: फायदे में आ गई लिपस्टिक, मुन्ना माइकल के कलेक्शन और गिरे

उधर रिलीज़ से पहले ही विवादों में घिरी मधुर भंडारकर की इमरजेंसी से जुड़ी कहानी पर बनी इंदु सरकार को पहले दिन सिर्फ एक करोड़ 42 लाख रुपए का ही कलेक्शन मिल सका है। इस फिल्म की भी अभी ऑफिशियल फिगर आनी बाकी है। कीर्ति कुल्हरी और नील नितिन मुकेश स्टारर इस फिल्म का मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में कई जगह विरोध हुआ और शो बंद करने पड़े।