विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

50 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई कंगना की 'क्वीन'

By Edited By:
Published: Sun, 30 Mar 2014 02:10 PM (IST)

कंगना रनौत की फिल्म क्वीन का बॉक्स ऑफिस पर सफर अभी थमा नहीं है। इस फिल्म ने शुक्रवार को 75 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कंगना रनौत की फिल्म क्वीन का बॉक्स ऑफिस पर सफर अभी थमा नहीं है। इस फिल्म ने शुक्रवार को 75 लाख का कलेक्शन किया और 50.75 करोड़ के कारोबार के साथ क्वीन 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 2014 की तीसरी फिल्म बन गई।

क्वीन से पहले यह आंकड़ा सलमान खान की जय हो और रणवीर सिंह की गुंडे ने पार किया था। क्वीन के अलावा सनी लियोन की रागिनी एमएमएस-2 ने भी बॉक्स ऑफिस छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की। यह फिल्म अब तक लगभग 41 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।

दूसरी तरफ इस शुक्रवार को रिलीज हुई तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई। यंगिस्तान ने दो दिन में 2.50, ढिश्कि्याऊं ने 2.40 और ओ तेरी ने 1.55 करोड़ का ही कारोबार किया।

उस खत को पढ़कर खुशी से पागल क्यों हो गई कंगना, जानने के लिए यहारं क्लिक करें

पढ़ें: मिनरल वाटर से नहाती हैं कंगना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।