विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office पर जुड़वा 2 की विजय दशमी, दूसरे दिन हुई इतनी बम्पर कमाई

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 01 Oct 2017 02:03 PM (IST)Updated: Mon, 02 Oct 2017 12:43 PM (IST)

ट्रेड सर्किल ने अब फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 55 करोड़ से ज़्यादा होने की उम्मीद की है, जिसमें एक्सटेंडेड वीकेंड यानि गांधी जयंती की छुट्टी शामिल नहीं है।

Box Office पर जुड़वा 2 की विजय दशमी, दूसरे दिन हुई इतनी बम्पर कमाई
Box Office पर जुड़वा 2 की विजय दशमी, दूसरे दिन हुई इतनी बम्पर कमाई

मुंबई। यह कहना भले ही थोड़ा जल्दी हो कि वरुण धवन जनरेशन नेक्स्ट के सबसे बड़े 'मनी स्पिनर' के रूप में उभरें हैं लेकिन उनकी पिछली फिल्मों सहित जुड़वा 2 ने इस तरह की बम्पर कमाई की है वो इस बात का संकेत है।

साल 1997 में डेविड धवन ने सलमान खान को डबल रोल में लेकर फिल्म जुड़वा बनाई थी और बीस साल बाद डेविड ने ही सलमान की जगह अपने बेटे वरुण को खड़ा किया है। पता था तुलना होगी लेकिन वरुण ने भरोसा नहीं टूटने दिया। जुड़वा के इस 2. 0 वर्जन ने बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल कर दिया है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर दूसरे दिन करीब 20 करोड़ 55 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को 16 करोड़ 10 लाख की ओपनिंग लगी थी यानि दूसरे दिन करीब चार करोड़ 45 लाख रूपये की बढ़ोत्तरी। दशहरे की छुट्टी का जुड़वा 2 ने भरपूर फ़ायदा उठाया है और इसलिए अब दो दिन में कलेक्शन 36 करोड़ 65 लाख रूपये तक पहुंच गए हैं। ट्रेड सर्किल ने अब फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 55 करोड़ से ज़्यादा होने की उम्मीद की है। जिसमें एक्सटेंडेड वीकेंड यानि गांधी जयंती की छुट्टी शामिल नहीं है।

 

जुड़वा 2 कई मायनों में बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड बनाने की ओर है। इस साल रिलीज़ हुई फिल्मों में ये चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। जैकलीन फर्नांडीस और निर्माता साजिद नाडियाडवाला के लिए ये किक के बाद सबसे बड़ी ओपनिंग रही तो तापसी पन्नू की नाम शबाना के लिए भी। जुड़वा 2 , वरुण धवन के लिए भी आठवीं बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। वरुण की पांच फिल्मों का हाल...

फिल्म                        पहला दिन               दूसरा दिन

जुड़वा 2                        16. 10 करोड़        20. 55 करोड़

एबीसीडी 2                    14. 30 करोड़        14. 51 करोड़

बद्रीनाथ की दुल्हनिया     12. 25 करोड़        14. 25 करोड़

ढिशुम                           11. 05 करोड़         12. 02 करोड़

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया   9. 02 करोड़         11. 25 करोड़

यह भी पढ़ें:डायरी में नोट कर लीजिये:फरवरी में लगेगी हिचकी, नवंबर की ठगी से पहले भाग जायेगी पिंकी

फिल्म जुड़वा 2 करीब 75 करोड़ रूपये की लागत में बनी है, जिसमें प्रचार के 15 करोड़ रूपये भी शामिल हैं। वर्ल्ड वाइड चार हजार से ज़्यादा स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई जुड़वा 2 का प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो फिल्म पहले वीक में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।