विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office:वरुण धवन ने दी शाहरुख़ को मात, बर्थडे पर बापू ने दिया ऐसा रिटर्न गिफ़्ट

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 03 Oct 2017 01:24 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 04 Oct 2017 12:02 PM (GMT+05:30)

जुड़वा 2 से बड़ा चौका मारने वाले वरुण धवन के नाम एक और रिकॉर्ड आ गया है। इस साल रिलीज़ ...और पढ़ें

Box Office:वरुण धवन ने दी शाहरुख़ को मात, बर्थडे पर बापू ने दिया ऐसा रिटर्न गिफ़्ट
Box Office:वरुण धवन ने दी शाहरुख़ को मात, बर्थडे पर बापू ने दिया ऐसा रिटर्न गिफ़्ट

मुंबई। बात जब फुल मसाला एंटरटेनर फिल्म की हो तो इंडिया में इस बात की उम्मीद कर ही लेनी चाहिए कि दर्शक ऐसी फिल्म का मज़ा भी लूटेंगे और बॉक्स ऑफ़िस भी निहाल हो जायेगा। वरुण धवन की जुड़वा 2 के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसकी चौथे दिन की कमाई ने शाहरुख़ खान को भी मात दे दी है।

जी हां , वरुण धवन के डबल रोल वाली फिल्म जुड़वा 2 ने अपनी रिलीज़ के चौथे दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 18 करोड़ का कलेक्शन किया है। गांधी जयंती होने के कारण फिल्म को एक्सटेंडेड वीकेंड मिला जिसका फ़ायदा जुड़वा 2 ने जमकर उठाया है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 16 करोड़ 10 लाख रुपए की ओपनिंग मिली थी और सोमवार को फिल्म को एक करोड़ 90 लाख का ग्रोथ मिला। करीब चार हज़ार स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई जुड़वा 2 की नेट इंडिया कमाई अब 77 करोड़ 25 लाख रूपये है। चार दिन में 75 करोड़ रूपये के आंकड़े को पार करना वरुण के करियर और बॉक्स ऑफ़िस के लिए 'प्री-दिवाली सेलिब्रेशन ' जैसा है। ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे हैं कि फिल्म को एक हफ़्ते में 100 करोड़ रूपये तक पहुंचने में अब बहुत दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:Box Office पर जुड़वा 2 की विजय दशमी, दूसरे दिन हुई इतनी बम्पर कमाई

 

उधर अपने करियर में जुड़वा 2 से बड़ा चौका मारने वाले वरुण धवन के नाम एक और रिकॉर्ड आ गया है। जुड़वा 2 अब इस साल रिलीज़ हुई फिल्मों की लिस्ट में चौथे दिन सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। वरुण धवन की इस फिल्म ने शाहरुख़ खान की रईस के चौथे दिन के 15 करोड़ 61 लाख रूपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ा है। शाहरुख़ के पीछे रितिक रोशन रहे जिनकी फिल्म काबिल की चौथे दिन की कमाई 13 करोड़ 54 लाख रूपये थी। जुड़वा 2 के ऊपर अब बाहुबली- द कन्क्लूजन है, जिसने चौथे दिन में घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 40 करोड़ 25 लाख और सलमान खान की ट्यूबलाइट, जिसने 19 करोड़ नौ लाख रूपये कमाए थे।

यह भी पढ़ें:Box Office:वरुण धवन ने बना दिया नया रिकॉर्ड, जुड़वा 2 की इतनी हुई कमाई

वरुण धवन के साथ जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू स्टारर जुड़वा 2 को अब इस हफ़्ते रिलीज़ होने वाली फिल्मों से ख़तरा नहीं है क्योंकि इस शुक्रवार को सैफ अली खान की शेफ़ रिलीज़ होगी, जो जुड़वा 2 की तरह मसाला मनोरंजन नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।