विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO : 'कपूर एंड संस' के पार्टी सॉन्ग में देखिए आलिया-सिद्धार्थ का मस्ती भरा चुलबुलापन

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 18 Feb 2016 06:04 AM (IST)

करण जौहर की नई फिल्म 'कपूर एंड संस' का पार्टी सॉन्ग रिलीज किया गया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की कैमेस्ट्री काफी मजेदार और देखने लायक है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। करण जौहर इन दिनों दो फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। पहली 'ऐ दिल है मुश्किल', जिसमें वो बतौर निर्देशक शामिल हैं। जबकि दूसरी 'कपूर एंड संस', जिसमें बतौर निर्माता जुड़े हैं। बुधवार को उनकी इस फिल्म का सॉन्ग रिलीज किया गया।

यह एक पार्टी सॉन्ग है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट काफी चुलबुले अंदाज में मस्ती करते नजर आ रहे हैं, जो आपको काफी पसंद आने वाला है। आपको बता दें कि रियल लाइफ में दोनों के बीच अफेयर को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं। करण जौहर ने उनके इस सॉन्ग का लिंक ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस सीजन में घरों में धूम मचाने वाले पार्टी सॉन्ग का मजा उठाइए।' गाने के बोल हैं 'लड़की ब्यूटीफुल'।

VIDEO : 'रॉकी हैंडसम' के नए गाने में हॉट अंदाज में दिखीं 'बिग बॉस 9' की नोरा

इस सॉन्ग में आलिया और सिद्धार्थ के बीच की कैमिस्ट्री देखने लायक है। इस सॉन्ग को आज की जनरेशन को ध्यान में रखते हुए लिखा गया है। 'कपूर एंड संस' में फवाद खान और ऋषि कपूर भी नजर आएंगे। ऋषि का लुक काफी चौंकाने वाला है। जबकि फवाद, सिद्धार्थ के भाई बने हैं। यह एक हॉलीवुड फिल्म की रीमेक है।