विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बार्सिलोना में पकड़े गए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा!

By Edited By:
Updated: Mon, 16 Jun 2014 03:17 PM (IST)

अब यह खबर पक्की हो गई है कि क्रिकेटर विराट कोहली स्पेन के बार्सिलोना शहर में अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से मिलने गए हुए हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। अब यह खबर पक्की हो गई है कि क्रिकेटर विराट कोहली स्पेन के बार्सिलोना शहर में अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से मिलने गए हुए हैं। कोहली इस कोशिश में थे कि वहां उन्हें कोई पहचान ना पाए, लेकिन एक फैन ने बार्सिलोना के होटल में विराट और अनुष्का को पहचान ही लिया।

अनुष्का शर्मा बार्सिलोना में निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक विराट भी वहां अनुष्का के साथ वक्त बिताने गए हुए हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली उस भारतीय टीम में नहीं हैं, जो दो दिन बाद शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंच चुकी हैं।

खैर, विराट कोहली के बार्सिलोना पहुंचने से एक बात को पक्की हो गई है कि वे अनुष्का के साथ अपने रिश्ते को लेकर फिलहाल पूरी तरह सीरियस हैं।

क्लिक करके जानें उस हीरोइन को, जो बार्सिलोना में अपने स्‍टार बॉयफ्रेंड के साथ वक्‍त बिताने गई हैं

पढ़ें: विराट ने अनुष्‍का को बर्थडे पर दिया था ऐसे सरप्राइज