विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो चुपके-चुपके इसलिए श्रीलंका गए थे विराट कोहली

By Edited By:
Published: Fri, 14 Mar 2014 09:14 AM (IST)Updated: Sun, 16 Mar 2014 02:24 PM (IST)

कोलंबो में भारत का कोई क्रिकेट मैच नहीं था, फिर भी टीम इंडिया के उप कप्तान विराट कोहली वहां गए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कोलंबो में भारत का कोई क्रिकेट मैच नहीं था, फिर भी टीम इंडिया के उप कप्तान विराट कोहली वहां गए हुए थे। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि टी 20 व‌र्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश रवाना होने से ठीक पहले कोहली श्रीलंका क्या करने गए थे?

न्यूजीलैंड में कैसे पकड़े गए थे अनुष्का और विराट, यहां क्लिक करके जानें

इससे पहले कि आप अपने दिमाग पर ज्यादा जोर डालें, हम आपको बता देते हैं कि कोहली वहां किसी क्रिकेट मैच के सिलसिले में नहीं, बल्कि अपनी खास दोस्त अनुष्का शर्मा से मिलने गए थे। सूत्रों के मुताबिक, अनुष्का ने अपनी फिल्म बॉम्बे वेल्वेट के शूटिंग शेड्यूल में से विराट के लिए टाइम निकाला तो दोनों ने सुकून से एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिताया।

विराट के लिए श्रीलंका से शूटिंग छोड़कर आई थीं अनुष्का, क्लिक करके जानें पूरा मामला

एक खबरी के मुताबिक, दोनों ने अपना ज्यादातर वक्त होटल में ही बिताया। विराट फिल्म के सेट पर नहीं गए, ताकि मीडिया की नजरों से बचे रहें। दोनों श्रीलंका की कुछ खूबसूरत जगहों पर भी घूमें। कोहली ने एयर होस्टेस के साथ फोटो भी खिंचवाई, लेकिन मीडिया फोटोग्राफरों को देखते ही वे वहां से निकल लिए। फिर भी एक फोटोग्राफर ने उन्हें अपने कैमरे में कैद ही कर ही लिया।

पढ़ें: कट्रीना से जब बर्दाश्त नहीं हुई रणबीर से दूरी, तो शूटिंग की पूरी और निकल पड़ी..

मजेदार बात यह है कि बॉम्बे वेल्वेट में अनुष्का के अपोजिट काम कर रहे रणबीर कपूर की खास दोस्त कट्रीना कैफ भी रणबीर के साथ वक्त बिताने के लिए श्रीलंका गई हुई हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।