विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस खास 'दोस्त' के लिए श्रीलंका से शूटिंग छोड़कर आई अनुष्का

By Edited By:
Published: Sun, 23 Feb 2014 09:01 AM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2014 11:32 AM (IST)

अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की श्रीलंका में शूटिंग के बीच अनुष्का शर्मा ने वीकेंड पर छुट्टी ली और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की श्रीलंका में शूटिंग के बीच अनुष्का शर्मा ने वीकेंड पर छुट्टी ली और सीधे अपने बेहद 'खास' दोस्त के साथ समय बिताने के लिए सीधे मुंबई पहुंच गई।

अनुष्का ने कबूला, हां विराट मुझसे मिलने आता है

अगर आप अनुष्का के खास दोस्त के तौर पर क्रिकेटर विराट कोहली के नाम का अंदाजा लगा रहे हैं तो आप गलत हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, अनुष्का ने इस बार विराट कोहली के लिए, बल्कि अपने छह महीने के लेबराडोर कुत्ते के लिए छुट्टी ली थी, जिसे वे प्यार से 'डूड' कहती हैं।

अनुष्का के साथ जुड़े कौन से विवाद से खफा हैं विराट? जानने के लिए यहां क्लिक करें

अनुष्का नहीं चाहतीं कि उनका डॉगी उन्हें भूल जाए इसलिए वे कुछ दिनों की छुट्टी लेकर श्रीलंका से सीधे मुंबई अपने डूड के साथ वक्त बिताने आ गई। उनके एक दोस्त ने बताया, 'अनुष्का डूड के बहुत नजदीक हैं। वे नहीं चाहतीं कि जब वे शूटिंग का लंबा शेड्यूल निपटाकर घर पहुंचे तो डूड उनके साथ अजनबियों जैसा बर्ताव करें।' बताया जाता है कि अनुष्का के माता-पिता भी उन्हें अचानक घर देखकर हैरान रह गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।