विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब सुनील शेट्टी की बेटी आथिया को डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 13 Mar 2016 04:38 PM (IST)

इन दिनों करीना कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'की एंड का' को लेकर सुर्खियों में छाए अर्जुन कपूर एक बार फिर अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों करीना कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'की एंड का' को लेकर सुर्खियों में छाए अर्जुन कपूर एक बार फिर अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, और इस बार सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को डेट करने की खबरें सामने आई हैं।

आखिरकार मलाइका ने लगाई अरबाज से तलाक की अर्जी, टूट जाएगी शादी!

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन और आथिया हाल ही में एक साथ पुनीत मल्होत्रा की पार्टी में पहुंचे, मगर मीडिया कैमरे के सामने आने से इंकार कर दिया। वैसे इस पार्टी में अर्जुन की एक्स-गर्लफ्रेंड सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आईं, मगर वो इन दोनों को ही नजरअंदाज करती दिखीं। फिल्म 'तेवर' में साथ काम करने के दौरान अर्जुन और सोनाक्षी के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबरें सामने आई थीं। खैर, अर्जुन ने इस पार्टी की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

कंगना के साथ काम करने को बेकरार करण जौहर 'शुद्धि' पर भी बोले

वैसे अब तक अर्जुन और आथिया ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है, मगर दोनों के कई कॉमन फ्रेंड्स हैं और इस वजह से दोनों अक्सर एक साथ पार्टी करते नजर आ जाते हैं। पुनीत मल्होत्रा भी दोनों के दोस्त हैं। आपको बता दें कि रिपोर्टों के मुताबिक, सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ-साथ हाल ही में उनकी भाभी मलाइका अरोड़ा से भी अर्जुन का नाम जुड़ चुका है।