विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर ने किया खुलासा, कब की थी पहली किस और पी थी शराब

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 18 Mar 2016 11:09 AM (IST)

क्या आपको पता है कि अर्जुन कपूर रियल लाइफ में कब पहली बार किस किया था? उन्होंने खुद इस बारे में खुलासा किया है। पहली बार शराब पीने के बारे में भी बताया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'की एंड का' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने करीना कपूर को लिप-टू-लिप किस भी किया है। मगर क्या आपको पता है कि उन्होंने रियल लाइफ में कब पहली बार किस किया था? अर्जुन कपूर ने खुद इस बारे में खुलासा किया है।

रितिक-कंगना के रिश्ते को लेकर हुआ अब तक का सबसे चौंकाने वाला खुलासा

जी हां, अर्जुन के मुताबिक, उन्होंने 19 साल की उम्र में पहली बार किस किया था। 'की एंड का' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अपने फैंस से बातचीत में अर्जुन ने इस बात को जगजाहिर किया। वैसे अर्जुन ने सिर्फ अपनी फर्स्ट किस के बारे में ही नहीं, इस बारे में भी बताया कि उन्होंने पहली बार कब शराब को हाथ लगाया था।

शाहरुख खान की ईद पर आ रही फिल्म में होंगी सनी लियोन!

अर्जुन के मुताबिक, उन्होंने पहली बार अपनी चचेरी बहन व एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ पहली बार शराब पी थी।अापको बता दें कि आर बाल्की द्वारा निर्देशित अर्जुन की आने वाली फिल्म 'की एंड का' एक अप्रैल को रिलीज हो रही है। इसमें करीना एक वर्किंग वाइफ और अर्जुन हाउस हस्बैंड बने हैं।