Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हॉफ गर्लफ्रेंड' के लिए अर्जुन कपूर ने शुरू कर दिया बास्‍केटबॉल खेलना

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Tue, 17 May 2016 12:55 PM (IST)

    लगता है अर्जुन कपूर ने 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए शूटिंग से पहले ही बास्‍केटबॉल खेलना शुरू कर दिया है। ऐसा करते हुए वो कैमरे में कैद हो गए हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई (जेएनएन)। पहले ये खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अगली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में बाास्केटबॉल खेलते नजर आएंगे और अब लगता है उन्होंने इसके प्रैक्टिस सेशन की शुरुआत कर दी है। हाल ही में अर्जुन बास्केटबॉल खेलते दिखे और इस दौरान कैमरे में कैद भी हो गए। एक फैन क्लब ने ट्विटर पर उनकी एक तस्वीर शेयर की है।

    फरदीन खान का छह सालों में हुआ ये हाल, पहचानना मुश्किल

    जानेमाने लेखक चेतन भगत के उपन्यास 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर ही यह फिल्म बनने जा रही है, जिसका टाइटल वही रखा गया है। इसमें अर्जुन, माधव का मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे और इस किरदार के लिए उन्हें भोजपुरी भी सीखनी होगी। वहीं 'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन के अपोजिट श्रद्धा कपूर दिखेंगी। दोनों की साथ में यह पहली फिल्म होगी और ऐसे में फैंस भी उनकी जोड़ी जरूर देखना चाहेंगे।

    जैकलिन फर्नांडिस को मिल गई इस एक्ट्रेस की इंटरनेशनल फिल्म!

    टीम अर्जुन कपूर नामक फैन क्लब द्वारा किए गए इस ट्वीट का अर्जुन ने भी कुछ इस अंदाज में जवाब दिया है, जो आपके सामने रहा। अर्जुन पहले भी चेतन भगत के एक उपन्यास 'टू स्टेट्स' पर बनी फिल्म में काम कर चुके हैं। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट नजर आई थीं और दर्शकों को यह फिल्म भी पसंद आई थी।

    क्या बॉलीवुड की ये बोल्ड एक्ट्रेस भी है प्रेग्नेंट? पूछने पर दियाा दो टूक जवाब

    खबरें और भी