विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए 'xxx' की नई फोटो में विन डिजल के साथ बेहद कामुक लग रहीं दीपिका

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 18 Mar 2016 06:09 PM (IST)

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'xxx' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्‍म के सेट से लेटेस्ट फोटो जो आई है, उसमें वो काफी सेंसुअल (कामुक) लग रही हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा की तरह दीपिका पादुकोण भी हॉलीवुड में व्यस्त हो गई हैं, मगर अपने एक करीबी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए शुक्रवार सुबह मुंबई लौट आई हैं। 'बाजीराव मस्तानी' के बाद वो कुछ दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी एंज्वॉय करती नजर आई थीं। अब उनकी दोस्त की शादी है, जिसके लिए दीपिका श्रीलंका को रवाना होंगी और फिर उसके बाद लॉस एंजिलिस की उड़ान भर लेंगी।

कट्रीना के साथ रणबीर के ब्रेकअप पर पहली बार बोलीं मां नीतू कपूर!

दीपिका इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'xxx' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इसमें उनके अपोजिट विन डीजल जैसे हॉलीवुड स्टार नजर आएंगे। सेट से दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिसमें उनकी कैमेस्ट्री कमाल की लग रही है। मगर जो लेटेस्ट फोटो लीक हुई है, उसमें दीपिका और विन की कैमेस्ट्री काफी हॉट लग रही है। खास तौर से दीपिका तो कुछ ज्यादा सेंसुअल लग रही हैं। आप खुद ही देख लीजिए।

एक बात तो साफ है कि दीपिका की यह पहली हॉलीवुड फिल्म है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि इसके लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी। वहीं दीपिका की कड़ी प्रतिद्वंदी प्रियंका चोपड़ा से उनकी तुलना होना लाजिमी है, जो फिलहाल अपने पहले इंटरनेशनल टीवी शो 'क्वांटिको' में काफी बोल्ड कदम उठाती नजर आई हैं। वहीं वो अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवाॅच' में भी कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

अफेयर्स पर बढ़े विवाद के बीच रितिक-कंगना ने रखा अपना पक्ष, जानिए क्या कहा