विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना के साथ रणबीर के ब्रेकअप पर पहली बार बोलीं मां नीतू कपूर!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 18 Mar 2016 06:07 PM (IST)

कट्रीना कैफ के साथ रणबीर कपूर के ब्रेकअप पर उनकी मां नीतू कपूर का बयान सामने आया है, जिनके बारे में मीडिया में कई बार ऐसी खबरें आ चुकी हैं कि वो इस रिलेशनशिप से खुश नहीं हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही तक बॉलीवुड के लव बर्ड्स रहे रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के बीच अब कथित तौर पर ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि अब तक दोनों इस मुद्दे पर चुप हैं और इस ब्रेकअप की वजह का भी स्पष्ट रूप से खुलासा नहीं हो पाया है। खैर, इन सबके बीच दोनों के ब्रेकअप पर रणबीर की मां नीतू कपूर का बयान सामने आया है, जिनके बारे में मीडिया में कई बार ऐसी खबरें आ चुकी हैं कि वो इस रिलेशनशिप से खुश नहीं हैं।

अर्जुन कपूर ने किया खुलासा, कब की थी पहली किस और पी थी शराब

रणबीर-कट्रीना के कथित ब्रेकअप के बारे पूछे जाने पर नीतू कपूर ने कहा, 'सबकी अपनी-अपनी लाइफ है, मैं इस बारे में कुछ भी नहीं बोल सकती...मैं क्या बोलूं।' अब नीतू के बयान से यह साफ है कि वो कुछ भी बोलने से बचती दिखीं, मगर उन्होंने इस ब्रेकअप से इंकार भी नहीं किया। वहीं नीतू कपूर ने इस बात का संकेत भी देने की कोशिश की कि वो रणबीर की पर्सनल लाइफ में हस्तक्षेप नहीं करतीं। जबकि इससे पहले दीपिका के साथ रणबीर के रिलेशनशिप से भी वो खुश नहीं थीं और इन दोनों के ब्रेकअप की एक वजह नीतू कपूर की नापसंदगी को ठहराया गया था।

शाहरुख खान की ईद पर आ रही फिल्म में होंगी सनी लियोन!

कट्रीना के साथ भी रणबीर के ब्रेकअप की स्पष्ट वजह तो सामने नहीं आई है, मगर नीतू कपूर की नापसंदगी के अलावा 'तमाशा' के दौरान रणबीर की दीपिका से बढ़ती नजदीकियां कट्रीना को रास नहीं आ रही थीं और इस वजह से भी दोनों के बीच दूरियां आने की खबरें सामने आ चुकी हैं। वैसे इन दिनों पर्सनल लाइफ में जो हुआ, उसको भुलाकर रणबीर-कट्रीना 'जग्गा जासूस' के सेट पर लौट अाए हैं। हालांकि खबरें ये भी आ रही हैं कि भले ही दोनों साथ शूटिंग कर रहे हैं, मगर एक दूसरे की तरफ देखते तक नहीं हैं।