विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विराट कोहली की टी-शर्ट अनुष्का की ओर कर रही ये कौन सा इशारा?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 12 Apr 2016 05:51 PM (IST)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रिलेशनशिप लगातार सुर्खियों में है। पहले दोनों का ब्रेक-अप चर्चाओं में रहा और अब पैच-अप को लेकर हो-हल्ला मचा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रिलेशनशिप लगातार सुर्खियों में है। पहले दोनों का ब्रेक-अप चर्चाओं में रहा और अब पैच-अप को लेकर हो-हल्ला मचा है। हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद दोनों एक साथ डिनर डेट पर नजर आने से पैच-अप को लेकर जो चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ है, उसमें अब विराट कोहली की एक टी-शर्ट ने और हवा दे दी है, जिस पर लिखा है ''We were on a break''. यानि ''हम ब्रेक पर थे''।

दरअसल, ट्विटर पर विराट की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो यह दिलचस्प कोट वाला टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं और ऐसे में इसे अनुष्का के साथ उनके रिलेशनशिप को जोड़ कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि विराट इस टी-शर्ट के जरिए संकेत दे रहे हैं कि वो और अनुष्का ब्रेकअप पर नहीं बल्कि ब्रेक पर थे।

कपूर फैमिली के व्हाट्सएप ग्रुप से भी कट्रीना को कर दिया गया रिमूव!

हाल ही में यह भी चर्चा हो रही थी विराट और अनुष्का को करीब लाने में सलमान खान ने अहम भूमकिा निभाई है। वहीं यह खबर भी सामने आ चुकी है कि विराट और अनुष्का का ब्रेकअप तो हुआ ही नहीं था। अपनी-अपनी व्यस्तताओं के चलते दोनों ने एक दूसरे से ब्रेक लिया था। खैर, अब विराट के 'वी वेयर ऑन ए ब्रेक वाले टी-शर्ट को उनका इस रिलेशनशिप पर स्पष्टीकरण समझे या कुछ और, ये तो वही खुद बेहतर बता सकते हैं।

'उड़ता पंजाब' से शाहिद कपूर ने दिखाया अपना 'रॉकस्टार' लुक