यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एशा गुप्ता का बॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, सोनम कपूर से भी था अफेयर!
इन दिनों बॉलीवुड के एक कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। बात कर रहे हैं एक्ट्रेस एशा गुप्ता और डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के रिलेशनशिप की। दोनों के बीच काफी लंबे समय से डेटिंग चल रही थी। मगर पिछले कुछ समय से दोनों के बीच ब्रेकअप की

नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड के एक कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। बात कर रहे हैं एक्ट्रेस एशा गुप्ता और डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा के रिलेशनशिप की। दोनों के बीच काफी लंबे समय से डेटिंग चल रही थी। मगर पिछले कुछ समय से दोनों के बीच ब्रेकअप की खबर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि ये वही पुनीत हैं, जिनके साथ सोनम कपूर के अफेयर की खबर भी सामने आई थी।
आराध्या के बर्थडे पर ऐश्वर्या ने दी पार्टी, गिफ्ट में मिल चुकी है बीएमडब्लू
खैर, सूत्रों की मानें तो एशा और पुनीत करीब एक महीने पहले ही अलग हो गए। 'गोरी तेरे प्यार में' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच डेटिंग शुरू हुई थी। पुनीत इस फिल्म के डायरेक्टर थे, जबकि एशा का इसमें एक आइटम नंबर था। दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चलने की बात इससे भी साबित होती है कि वो सात नवंबर को एक दिवाली पार्टी में ताे शामिल हुए थे, मगर दोनों अकेले आए और अकेले चले भी गए।
वैसे दोनों में से किसी ने भी कभी खुलकर अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया। दोनों कभी एक साथ इवेंट में भी नजर नहीं आए। मगर उनके करीबी बहुत अच्छी तरह जानते थे कि वो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिलेशनशिप को सीक्रेट रखने के दबाव की वजह से भी हो सकता है कि दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया हो।
कैमराॅन डियाज की कम उम्र की न्यूड तस्वीरें ऑनलाइन हुईं रिलीज
वहीं एक सूत्र के मुताबिक, पुनीत कुछ ज्यादा ही पजेसिव थे। दोनों ने पिछले छह महीने में अपने बीच के मतभेदों को दूर करने की कोशिश भी की। मगर कुछ भी फायदा नहीं हुआ। इसलिए दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि पुनीत के करीबियों का कहना है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। इस बीच, एशा ने खुद को काम में व्यस्त कर लिया है। फिलहाल वो साउथ फिल्मों में काम कर रही हैं और हाल ही में इमरान हाशमी के साथ एक म्यूजिक वीडियो भी शूट किया।

