यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गौतम की किसिंग सेल्फीज पर भाई ने दी सफाई
टीवी एक्टर व एक विवादित रियलिटी शो के प्रतिभागी गौतम गुलाटी हमेशा विवादों से घिरे रहे हैं। हाल ही में जब उनकी एक विदेशी लड़की के साथ अंतरंग तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई थीं तो हर कोई जानना चाहता था कि यह मिस्ट्री गर्ल आखिर कौन हैं। गौतम के भाई मोहित

मुंबई। टीवी एक्टर व एक विवादित रियलिटी शो के प्रतिभागी गौतम गुलाटी हमेशा विवादों से घिरे रहे हैं। हाल ही में जब उनकी एक विदेशी लड़की के साथ अंतरंग तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई थीं तो हर कोई जानना चाहता था कि यह मिस्ट्री गर्ल आखिर कौन हैं। गौतम के भाई मोहित गुलाटी ने ऑनलाइन वायरल हुई इन तस्वीरों पर सफाई दी है।
डिआंड्रा के साथ संबंध पर गौतम का खुलासा
मोहित ने कहा, 'यह सात से आठ साल पुरानी तस्वीर है जब गौतम एक डिओड्रेंट ऐड की शूटिंग कर रहा था और यह एक सीक्वेंस थी जिसमें उन्हें खड़ा रहना था और कुछ लड़कियां उनके पीछे दौड़ती है। इसलिए शूट के बाद उनमें एक से मॉडल उनके साथ सेल्फी लेना चाहती थी और यह एक हंसी मजाक की तरह ही था। हमें इस बारे में पता नहीं कि क्यों लोग इसका अचानक इश्यू बनाने लगे। अब कोई अगर एक बच्चे का न्यूड फोटो अपलोड कर देंगे तो क्या उसे भी गौतम का न्यूड फोटो माना जाएगा।'

