विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिआंड्रा के साथ संबंध पर गौतम का खुलासा

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 22 Dec 2014 02:58 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 22 Dec 2014 03:09 PM (GMT+05:30)

अपने और डिआंड्रा सोरेस के बीच रिश्ते को लेकर टीवी एक्‍टर गौतम गुलाटी भले ही इंकार कर रहे हैं, लेकिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अपने और डिआंड्रा सोरेस के बीच रिश्ते को लेकर टीवी एक्टर गौतम गुलाटी भले ही इंकार कर रहे हैं, लेकिन लोग उनसे इस बारे में सवाल जरूर पूछ रहे हैं। हाल ही में एक रियलिटी शो के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम से इसको लेकर सवाल पूछे गए थे।

सलमान ने छोड़ा रियलिटी शो, फराह करेंगी होस्ट!

गौरतलब है कि इसी रियलिटी शो के घर के अंदर एक पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें प्रतिभागियों ने अपने दोस्तों को बुलाया था। उस दौरान कई मेहमानों ने भी गौतम से डिआंड्रा के बीच रिश्ते को लेकर सवाल पूछे।

इसी संबंध में रिपोर्टर द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में 30 साल के गौतम ने कहा कि वो हैरान हो जाते थे जब लोग उन्हें कपल कहते थे, 'ये सच है, मैं डर गया था। घर में हुई पार्टी के दौरान लोग मेरे पास आए और मेरे और डिआंड्रा के बीच रिश्तों के बारे पूछने लगे। उस दौरान वो लोग मुझे और डिआंड्रा को कपल के तौर पर देख रहे थे। मैं परेशान था कि मेरी मां इस बारे में क्या सोच रही होगी।'

मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं: डिआंड्रा सोरेस

हाल ही में शो के होस्ट सलमान खान ने भी गौतम की आलोचना की थी जब वो अपने और डिआंड्रा के बीच रिलेशनशिप में कोई स्टैंड नहीं ले पा रहे थे। बाथरूम में किस के सवाल पर गौतम ने कहा, ‘उसने मुझे किस किया और मैंने उसे। हम दोनों के बीच आकर्षण था लेकिन हम अपने रिलेशनशिप के बारे में न तो बात करते थे और न ही चर्चा। वो मेरी दोस्त हैं और ये हम दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग है।’

जरूर पढ़ेंः पूजा भट्ट की दो फिल्मों में नज़र आएंगी डिआंड्रा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।