विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर से अफेयर्स पर बोलीं सुनील शेट्टी की बेटी आथिया

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 16 Mar 2016 12:13 PM (IST)

सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे भले ही अभी एक साल ही हुआ हो, मगर अपनी लिंक-अप की खबरों को लेकर वो पहले ही सुर्खियों में आ चुकी हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे भले ही अभी एक साल ही हुआ हो, मगर अपनी लिंक-अप की खबरों को लेकर वो पहले ही सुर्खियों में आ चुकी हैं। इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है, मगर आथिया शेट्टी का कहना है कि उन्हें इस तरह की खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

जब सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय बच्चन को बोल डाला 'आंटी'

हाल ही में पुनीत मल्होत्रा की पार्टी में अर्जुन और आथिया दोनों एक साथ नजर आए थे, मगर कैमरे के सामने आने से इंकार कर दिया। इसके बाद से ही दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। इस बारे में आथिया ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं लिंक-अप की अफवाहों को गंभीरता से नहीं लेती, क्योंकि मैं, मेरा परिवार और मेरे करीबी जानते हैं कि सच क्या है। मैं इस पर अपनी कोई राय नहीं दे सकती।'

'सुल्तान' के सेट पर रेड शॉर्ट्स में दिखे सलमान, लग रहे बेहद हॉट

आथिया के मुताबिक, उनके पिता सुनील शेट्टी जानते हैं कि अगर आप सेलेब्रिटी होते हो तो इस तरह की चीजें होती रहती हैं। उन्हाेंने कहा, 'मेरे पिता लंबे समय से इंडस्ट्री में रहे हैं और वो समझते हैं कि सेलेब्रिटी स्टेटस के साथ इस तरह की चीजें होती रहती हैं। हम इसे कोई अहमियत नहीं देते। इस तरह की खबरें हमारे डिनर टेबल पर बातचीत का मुद्दा नहीं बनतीं।'