विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो क्या फिर से एक हो जाएंगे रितिक-सुजैन?

By Edited By:
Updated: Sun, 02 Mar 2014 01:36 PM (IST)

सुजैन खान और अभिनेता रितिक रोशन को अलग हुए काफी समय हो गया है, दोनों अब अलग-अलग घर में भी रहते हैं। लेकिन उनके माता-पिता दोनों की फिर से मिलने की उम्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुजैन खान और अभिनेता रितिक रोशन को अलग हुए काफी समय हो गया है, दोनों अब अलग-अलग घर में भी रहते हैं। लेकिन उनके माता-पिता दोनों की फिर से मिलने की उम्मीद नहीं छोड़ते हैं। सुजैन और रितिक के अलावा परिवार के बाकी लोग दोनों के रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश में जुट गए हैं।

पढ़ें : रितिक के टूटे दिल का मिला ये किसका सहारा?

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में बातचीत करने के लिए सुजैन के पिता संजय खान और रितिक के पिता राकेश रोशन ने सुजैन से मुलाकात की है। हालांकि, अब तक ये नहीं पता कि इस मुलाकात का नतीजा क्या निकला। इससे पहले सुजैन की मां जरीन खान ने भी दोनों के दोबारा मिलने की उम्मीद जताई थी। उन्होंने रितिक से मुलाकात कर कहा था कि वे दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं और बिगड़े रिश्ते जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

पढ़ें : रितिक से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

आपको याद होगा पिछले साल दिसंबर में रितिक और सुजैन ने अलग रहने का ऐलान कर दिया था।