विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक के टूटे दिल को मिला कट्रीना का सहारा

By Edited By:
Updated: Wed, 19 Feb 2014 03:06 PM (IST)

पिछला साल अभिनेता रितिक रोशन के लिए अच्छा नहीं रहा। पहले मस्तिष्क की सर्जरी और उसके बाद पत्‍‌नी सुजैन से अलगाव ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया। लेकिन लगता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पिछला साल अभिनेता रितिक रोशन के लिए अच्छा नहीं रहा। पहले मस्तिष्क की सर्जरी और उसके बाद पत्‍‌नी सुजैन से अलगाव ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया। लेकिन लगता है अब उनके इस टूटे दिल को सहारा मिल गया है। रितिक ने अभिनेत्री कट्रीना कैफ के रूप में अपना नया दोस्त ढूंढ लिया है।

पढ़ें : रितिक का साथ देने को बेकरार दीपिका

खबर है कि कट्रीना और रणबीर के बीच इन दिनों कुछ अनबन चल रही है। वे भी थोड़ी अकेली सी हो गई हैं। ऐसे में रितिक और कट्रीना एक दूसरे का मनोबल बढ़ा रहे हैं। फिल्म 'बैंग बैंग' में रितिक और कट्रीना एक साथ दिखाई देंगे। सूत्रों का कहना है कि दोनों फिल्म शूटिंग के दौरान काफी करीब आ गए। इस महीने की शुरुआत में शिमला में फिल्म शूटिंग के दौरान दोनों को काफी देर तक एक दूसरे से बातचीत करते हुए देखा गया।

पढ़ें : सुजैन नहीं, तो वेलेंटाइन पर किसके साथ थे रितिक?

एक करीबी सूत्रों ने बताया, दोनों का हाल ही में रिश्ता टूटा है। ऐसे में दोनों ने एक दूसरे के अंदर अच्छा दोस्त ढूंढ लिया है।