विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक रोशन और सोनम कपूर की हिट जोड़ी फिर आने वाली है नजर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 27 Jul 2016 12:52 PM (IST)

रितिक रोशन और सोनम कपूर के फैंस के लिए अच्‍छी खबर है। दोनों की रोमांटिक एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। ऐसा बहुत कम ही होता है कि किसी हीरो-हीरोइन की जोड़ी पहली बार में ही हिट हो जाती है। इनमें रितिक रोशन और सोनम कपूर की जोड़ी भी शामिल है, जिन्होंने 'धीरे धीरे से' सॉन्ग में अपनी कैमेस्ट्री से ऐसा जादू चलाया कि दर्शकों पर इसका नशा सा छा गया है। यह एक म्यूजिक वीडियो था, जिसमें रितिक और सोनम की रोमांटिक जोड़ी देखने के बाद लोग उनसे एक साथ फिल्म करने की डिमांड करने लगे।

देखिए अक्षय कुमार के बेटे हो गए हैं कितने हैंडसम, मिस्ट्री गर्ल भी है साथ

हालांकि अब तक तो रितिक और सोनम ने एक साथ किसी फिल्म को साइन नहीं किया है, मगर हां दोनों जल्द एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं। यह एक टीवी विज्ञापन है, जिसकी उन्होंने हाल ही में शूटिंग की है। वैसे इससे पहले भी दोनों मोबाइल के एक विज्ञापन में साथ दिख चुके हैं।

बिल्कुल 'नागिन' की तरह दिखती है ये हीरोइन, चौंका देंगी तस्वीरें

वहीं जहां तक दोनों की फिल्मों की बात करें तो रितिक की जल्द ही ऐतिहासिक फिल्म 'मोहनजो दारो' रिलीज होने वाली है, इसमें वो नई एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते दिखेंगे। वहीं जहां सोनम का सवाल है तो वो अपनी रिया कपूर की प्रोडक्शन फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इसमें उनके साथ लीड रोल में कपूर भी होंगी।

पता है शाहरुख खान की पत्नी और रणबीर कपूर के बीच का ये कनेक्शन?