विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान की वजह से ऐश्‍वर्या नहीं बन पाईं बाजीराव की मस्‍तानी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 04 Oct 2015 05:52 PM (IST)

ऐश्‍वर्या राय पांच साल बाद संजय गुप्‍ता की फिल्‍म 'जज्‍बा' से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। उनकी यह फिल्‍म नौ अक्‍टूबर को रिलीज भी होने वाली है। मगर क्‍या आपको पता है कि इन दिनों 'बाजीराव मस्‍तानी' की शूटिंग में व्‍यस्‍त संजय लीला भसांली इस फिल्‍म में भी ऐश्‍वर्या

News Article Hero Image

मुंबई। ऐश्वर्या राय पांच साल बाद संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। उनकी यह फिल्म नौ अक्टूबर को रिलीज भी होने वाली है। मगर क्या आपको पता है कि इन दिनों 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग में व्यस्त संजय लीला भसांली इस फिल्म में भी ऐश्वर्या को लेना चाहते थे? अगर ऐसा होता तो दीपिका पादुकोण की जगह वो नजर आतीं।

'हेट स्टोरी 3' के लिए शरमन-जरीन ने शूट किया ये इंटिमेट सीन

जी हां, भंसाली 1999 में आई अपनी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की अपार सफलता के बाद 'बाजीराव मस्तानी' में भी सलमान और ऐश्वर्या को मुख्य भूमिकाओं में लेना चाहते थे। अब ये भूमिकाएं रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण निभा रहे हैं। हालांकि इस फिल्म में काम नहीं कर पाने का ऐश्वर्या को कोई मलाल नहीं है।

इस बारे में ऐश्वर्या ने बताया, 'फिल्म (बाजीराव मस्तानी) की शुरुआत से ही वह खास कलाकारों को लेना चाहते थे। अगर वैसा होता...तो आप सब को पता है कि उनकी इच्छा के मुताबिक मैं 'मस्तानी' बनती, लेकिन ऐसा तभी होता अगर उनके द्वारा सोचा गया अभिनेता (सलमान की तरफ इशारा करते हुए) बाजीराव बनता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर हमने खुलकर इस बारे में बात की। यह ऐसी चीज नहीं है जिसे लेकर सोचा जाए...चिंता की जाए। हर फिल्म की अपनी नियती होती है और वह वहीं पहुंचती है, जहां जाने के लिए बनी होती है।'

न्यूयॉर्क में बीमार बहन से क्यों नहीं मिल पाईं काजोल?

ऐश्वर्या, भंसाली के साथ दो हिट फिल्मों ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ में काम कर चुकी हैं। उन्होंने भंसाली के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा, 'उनके साथ मेरा करीबी नाता और इस कारण हम करीबी व्यक्तिगत संबंध साझा करते हैं। कुछ फिल्मकारों के साथ मेरे संबंध व्यक्तिगत रूप से मजबूत हैं और यह केवल काम को लेकर नहीं है।'