विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना रनोट को इस फिल्‍म में जरीन खान ने कर दिया रिप्‍लेस

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 10 May 2016 12:38 PM (IST)

साई कबीर की फिल्‍म 'डिवाइन लवर्स' में जरीन खान ने कंगना रनोट को रिप्‍लेस कर दिया है, जिसमें इरफान खान लीड रोल में हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। हाल ही में खबर आई थी कि कंगना रनोट और इरफान खान जल्द एक साथ रोमांस करते नजर आएंगे और फिल्म होगी साई कबीर की 'डिवाइन लवर्स', जो कंगना को पहले 'रिवाल्वर रानी' में डायरेक्ट कर चुके हैं। मगर बाद में यह खबर सामने आ गई कि कंगना को डेट्स को लेकर दिक्कतें हो रही हैं और अब ताजा खबर है कि इस फिल्म में जरीन खान ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है।

धोनी की एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ मस्ती के मूड में दिखे माधवन

खुद साई कबीर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है, 'हां, यह सच है। कंगना मेरी बहन जैसी है। दुर्भाग्यवश हम डेट्स पर वर्कआउट नहीं कर पाए। वह बिजी हैं और हम जल्द ही शूटिंग शुरू करना चाहते थे।' वहीं जरीन खान को कास्ट करने के बारे में साई कबीर ने कहा, 'वह रोल के लिए बिल्कुल फिट थीं, क्योंकि हमें पठानी लुक वाली लड़की चाहिए थी।'

रणबीर-कट्रीना मोरक्को हुए रवाना, पर किया कुछ ऐसा कि सब रह गए हैरान!

साई कबीर के मुताबिक, जरीन को दो महीने की ट्रेनिंग से गुजरना पड़ेगा, जिसे खुद इरफान भी देखेंगे। यह एक एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म होगी और शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। आपको बता दें कि कंगना इन दिनों विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे।