विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल शर्मा को क्यों मांगनी पड़ी माफी!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 20 Nov 2014 08:30 AM (IST)

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्विटर पर एक गलती की माफी मांगी है। कपिल ने ये माफी नेपाल के लोगों से मांगी है। दरअसल कपिल ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अपने शो के दौरान माउंट एवरेस्ट को भारत में मौजूद बता दिया। इसके बाद से कपिल के फैंस और पूरे

News Article Hero Image

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्विटर पर एक गलती की माफी मांगी है। कपिल ने ये माफी नेपाल के लोगों से मांगी है। दरअसल कपिल ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अपने शो के दौरान माउंट एवरेस्ट को भारत में मौजूद बता दिया। इसके बाद से कपिल के फैंस और पूरे देश के लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी जम कर आलोचना की।

जैसे ही कपिल को अपनी गलती का अहसास हुआ, उन्होंने तुरंत माफी मांग ली। कपिल ने ट्वीट किया, 'अपने एक शो में मैंने माउंट एवरेस्ट को भारत का हिस्सा बताया था। मैं अपनी गलती के लिए सभी नेपाल वासियों से माफी मांगता हूं।'

अपने शो में कपिल ने बोला था, 'गोरे लोग लाइम लाइट में आते हैं.. तैर के इंग्लिश चैनल पार कर लिया, कितना बड़ा समंदर है यूरोप में। बाहर से एक गोरा आया हिमालय पर्वत की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ गया..हमारे घर में है माउंट एवरेस्ट... हम लोग नहीं चढ़ते, हम लोग आलस कर जाते हैं बेसिकली..कि खा-पी के चढ़ जाएंगे.. ये कौन सा पिघली जा रही है....बात ये नहीं कि हम लोग रिकॉर्ड्स नहीं बना सकते।'

पढ़ें: कॉमेडी नाइट्स में आग बबूला हो गए शाहरुख खान

पढ़ें: कपिल की गर्लफ्रेंड ने लंदन में कर ली शादी