विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल शर्मा इस बड़ी हीरोइन को बनाना चाहते थे गर्लफ्रेंड!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 28 Sep 2015 10:51 AM (IST)

आखिरकार कॉमेडियन से हीरो बने कपिल शर्मा की पहली बॉलीवुड डेब्‍यू फिल्‍म 'किस किसको प्‍यार करूं' इस शुक्रवार रिलीज हो ही गई। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्‍म में चार हीरोइनें हैं। इनमें एक एली अवराम उनकी गर्लफ्रेंड बनी हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आखिरकार कॉमेडियन से हीरो बने कपिल शर्मा की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' इस शुक्रवार रिलीज हो ही गई। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में चार हीरोइनें हैं। इनमें एक एली अवराम उनकी गर्लफ्रेंड बनी हैं। मगर क्या आपको पता है कपिल उनकी जगह किसी और हीरोइन को अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहते थे और वो हीरोइन कोई और नहीं, बल्कि उनकी फेवरेट दीपिका पादुकोण हैं।

पता है मल्लिका इसलिए नहीं बन पाईं आमिर की पत्नी

जी हां, सूत्रों ने खुलासा किया है कि कपिल अपनी इस फिल्म में दीपिका को लीड हीरोइन के रोल में लेना चाहते थे। मगर वो 'बाजीराव मस्तानी' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों में व्यस्त थीं। 'रेस 2' में काम कर चुके 'किस किसको प्यार करूं' के डायरेक्टर्स अब्बास-मस्तान ने उन्हें एप्रोच भी किया था। उनके दीपिका से काफी अच्छे संबंध हैं। मगर उन्होंने इंकार कर दिया।

प्रियंका ने 'क्वांटिको' का आईडी कार्ड दिखाकर किया बड़ा खुलासा

हालांकि दीपिका के इस फिल्म में काम करने का कोई तुक नहीं था। इसमें कपिल की एक नहीं, चार-चार हीरोइनें थीं। हालांकि दीपिका के इंकार करने के बावजूद वो इस फिल्म में मौजूद थीं। जी हां, दरअसल इसमें एली अवराम का नाम दीपिका रख दिया गया। तो इस तरह कपिल की चाहत भी पूरी हो गई। दीपिका ना सही, उनका नाम ही सही। अब यह भी देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कपिल की ये चाहत असल में कब पूरी होगी।