यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बैंकॉक से छुट्टियां बिताकर लौटीं करीना कहां छोड़ आईं पति को?
करीना कपूर काफी समय से अपने काम में व्यस्त थीं। इस वजह से वो 'गर्ल गैंग' के साथ छुट्टियां बिताने बैंकॉक चली गईं। हालांकि उनके नवाब पति सैफ भी साथ में थे।

मुंबई, मिड-डे। सैफ अली खान की बेगम करीना कपूर खान को अलग-अलग जगहों पर घूमना बहुत पसंद है। हाल ही में वो चार दिन के ब्रेक पर थीं। कहा जा रहा है कि करीना ने बैंकॉक में 'गर्ल-गैंग' के साथ छुट्टियां बितार्इं। इनमें उनकी बहन करिश्मा कपूर भी शामिल हैं। वहीं उनके पति सैफ भी मौजूद थे।
बराक ओबामा के साथ डिनर करने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा
दरअसल, करीना पिछले काफी समय से काफी व्यस्त थीं। इसलिए फुर्सत के कुछ पल बिताने वो छुट्टियों पर चली गईं। एक सूत्र का कहना है कि पहले करीना अपनी फिल्म 'की एंड का' का प्रमोशन कर रही थीं और इसके बाद उन्हें 'उड़ता पंजाब' का ट्रेलर लॉन्च अटेंड करना पड़ गया। इसलिए उन्होंने इसके मुताबिक छुट्टियों का प्लान बनाया। हालांकि छुट्टियों के दौरान सैफ तो उनके साथ थे, मगर करीना जब वापस लौटीं तो एयरपोर्ट पर अकेली नजर आईं।
टाइगर श्रॉफ ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
एक सूत्र का कहना है कि एयरपोर्ट पर करीना काफी खुश नजर आ रही थीं और कहा कि उनकी छुट्टियां काफी अच्छी रहीं। मगर उन्होंने सैफ की गैर मौजूदगी के बारे में कुछ भी नहीं बताया। हालांकि चर्चा है कि सैफ किसी एड के शूट के लिए कहीं गए हैं। वैसे जब करीना से पूछा गया कि क्या सैफ ने उनकी फिल्म 'उड़ता पंजाब' का ट्रेलर देखा है तो उन्होंने कहा कि सैफ को यह पसंद आया।

