विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरुण धवन और करिश्‍मा कपूर की यह तस्‍वीर हुई वायरल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 13 Dec 2016 01:51 PM (IST)

इस तस्‍वीर को लेकर चर्चा होने की असली वजह 'जुड़वा 2' है, जिसमें वरुण धवन लीड रोल निभाने वाले हैं।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। हाल ही में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के बर्थडे पर उनके बेस्ट फ्रेंड करण जौहर ने एक शानदार पार्टी दी थी, जिसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। मगर एक तस्वीर पर सबकी नजरें टिकी रह गईं और वो तस्वीर है वरुण धवन व करिश्मा कपूर की जो वायरल हो गई है। इसमें वरुण और करिश्मा एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं और काफी शानदार लग रहे हैं।

इस तस्वीर को लेकर चर्चा होने की असली वजह 'जुड़वा 2' है, जिसमें सलमान खान के साथ-साथ करिश्मा के भी स्पेशल एपियरेंस में नजर आने की बात कही जा रही है और अब इस तस्वीर की वजह से चर्चाओं का बाजार और भी गर्म हो गया है।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद नहीं बदली लीजा हेडन की जिंदगी, लेकिन...

गौरतलब है कि 'जुड़वा' में सलमान के साथ करिश्मा और रंभा की जोड़ी देखने को मिली थी। सलमान डबल रोल में नजर आए थे और यह फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। अब 'जुड़वा 2' बनाने की तैयारी है, जिसमें डेविड धवन के बेटे वरुण लीड रोल निभाएंगे और उनके साथ तापसी पन्नू व जैकलिन फर्नांडिस के रोमांस करने की चर्चा है। वहीं अगर दर्शकों को सलमान के साथ करिश्मा नजर आ जाएंगी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें- जानिए क्यों शाहरुख की बीवी की ऋषि कपूर कर रहे इतनी तारीफ...