यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दक्षिण अफ्रीका के इस 'हनीमून कॉटेज' में रुके रणबीर-कट्रीना!
जी हां, रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ दक्षिण अफ्रीका स्थित फिक्सबर्ग के एक हनीमून कॉटेज में ठहरे थे। रणबीर और कट्रीना वहां हनीमून कॉटेज में

मुंबई। जी हां, रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ दक्षिण अफ्रीका स्थित फिक्सबर्ग के एक हनीमून कॉटेज में ठहरे थे। रणबीर और कट्रीना वहां हनीमून कॉटेज में अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग के दौरान ठहरे थे।
दरअसल रणबीर और कट्रीना को पता नहीं था कि यह हनीमून कॉटेज है। वो जिस कॉटेज में ठहरे थे, उसमें हनीमून कपल्स ही ठहरते हैं इसलिए उसे हनीमून कॉटेज कहते हैं। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, क्रू मेंबर्स ने हनीमून कॉटेज में ठहरने पर रणबीर और कट्रीना को चिढ़ाया भी।
रणबीर और कट्रीना ने फिक्सबर्ग के अलावा दक्षिण अफ्रीका में जग्गा जासूस की शूटिंग केपटाउन और जोहान्सबर्ग में भी की थी। सूत्रों के मुताबिक दोनों को वहां शूटिंग से वक्त निकालकर साथ में घूमते और शॉपिंग करते हुए भी देखा गया था।

