यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मिलिए बॉलीवुड की इस नई हॉट 'जूली' से, जो आ रही है जल्द
अब तक बॉलीवुड की 'जूली' सिर्फ नेहा धूपिया थीं। 2004 में इस टाइटल से बनी फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह काफी बोल्ड फिल्म थी। अब इसका सीक्वल बनाने की तैयारी है। मगर इसमें उनकी जगह नई 'जूली' नजर आएगी।

नई दिल्ली। अब तक बॉलीवुड की 'जूली' सिर्फ नेहा धूपिया थीं। 2004 में इस टाइटल से बनी फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह काफी बोल्ड फिल्म थी। अब इसका सीक्वल बनाने की तैयारी है। मगर इसमें उनकी जगह नई 'जूली' नजर आएगी।
इस डायलॉग के कारण 'कैलेंडर गर्ल्स' को पाकिस्तान में नहीं मिल रही एंट्री!
जी हां, बात कर रहे साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस लक्ष्मी राय की, जो इन दिनों बड़ी तेजी से प्रोजेक्ट साइन कर रही हैं।पहला प्रोजेक्ट उन्होंने टॉलीवुड के सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ साइन किया और अब खबर है कि उन्होंने एक प्रोजेक्ट बॉलीवुड में भी साइन कर लिया है और वो फिल्म है 'जूली 2'। यानी 'जूली' का सीक्वल।
देखें, 'जय गंगाजल' में पुलिस अफसर बनीं प्रियंका का फर्स्ट लुक
फिल्म 'जूली' को दीपक शिवदसानी ने बनाया था। अब वही इसका सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं, जिसका टाइटल होगा 'जूली 2'। इसके लिए उन्होंने लक्ष्मी राय से बातचीत कर ली है। टॉलीवुड, कॉलीवुड, मॉलीवुड और सेंडलवुड में अपनी ग्लैमरस एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित करने के बाद लक्ष्मी राय अब बॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं।
राम रहीम की 'एमएसजी-2' में दिखेगी आदिवासी समाज की कड़वी सच्चाई
खबर तो यह भी है वो इस फिल्म में बिकनी में नजर आएंगी। इसके लिए वो जिम में हर दिन पसीना भी बहा रही हैं, क्योंकि उन्हें 15 किलो वजन कम करना है। तो देखना दिलचस्प होगा कि बॉलीवुड की यह नई 'जूली' यहां के दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है।

