विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख ने पहली बार दिखाई छोटे बेटे अबराम की तस्वीर

By rohitEdited By:
Updated: Tue, 07 Oct 2014 09:37 AM (IST)

आखिरकार शाहरुख खान ने अपने छोटे बेटे अबराम का चेहरा अपने फैंस को पहली बार दिखा ही दिया। किंग खान ने कल ईद के मौके

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आखिरकार शाहरुख खान ने अपने छोटे बेटे अबराम का चेहरा अपने फैंस को पहली बार दिखा ही दिया। किंग खान ने कल ईद के मौके पर अबराम की फोटो ट्विटर पर शेयर की।

शाहरुख ने फैंस को ईद की मुबारकबाद देते हुए यह फोटो शेयर की। शाहरुख ने अबराम की तरफ से भी सभी को ईद की मुबारकबाद दी। शाहरुख के बेटे अबराम का जन्म पिछले साल सरोगेसी से हुआ था।

शाहरुख ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वो नहीं चाहते कि अबराम भी उनकी तरह फिल्मों में काम करे। वैसे बॉलीवुड का यह सुपरस्टार आजकल 24 अक्टूबर को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के प्रमोशन में बिजी हैं।

देखें: शाहरुख के बेटे और अमिताभ की नातिन की विवादित तस्‍वीर की असलियत

पढ़ें: शाहरुख के इस गाने ने रिलीज होते ही मचा दिया धमाल