विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नरगिस फाखरी को क्‍यों सता रही इन दो हीरोइनों की याद

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 30 May 2016 02:01 PM (IST)

नरगिस फाखरी को इन दिनों दो हीरोइनों की याद सता रही है, जिनके साथ 'हाउसफुल 3' की शूटिंग करते हुए उन्‍होंने खूब मस्‍ती की थी।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। वैसे तो अब तक यही आम धारणा रही है कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों की आपस में दोस्ती तो मुमकिन ही नहीं। मगर अब मौजूदा दौर की अभिनेत्रियां ये धारणा तोड़ती नजर आ रही हैं और दोस्ती की मिसाल पेश कर रही हैं। इनमें नरगिस फाखरी, जैकलिन फर्नांडिस और लीजा हेडन का भी नाम जुड़ गया है।

लता, सचिन का मजाक उड़ाकर फंसा कॉमेडियन अब मनसे के निशाने पर

दरअसल, तीनों अभिनेत्रियों की फिल्म आ रही है 'हाउसफुल 3'। इसमें एक साथ काम करने के दौरान ही इनके बीच काफी करीबियां आ गईं और अब इसी का नतीजा है कि नरगिस को जैकलिन व लीजा की याद सता रही है। जाहिर सी बात है कि शूटिंग खत्म होते ही मिलना-जुलना भी कम हो जाता है। फिलहाल सभी 'हाउसफुल 3' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो तीन जुन को रिलीज होने वाली है।

शाहिद के भाई और सैफ की बेटी बनेंगे हीरो-हीरोइन, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

वैसे आपको बता दें कि 'हाउसफुल 3' के अलावा नरगिस की फिल्म 'बैंजो' भी आ रही है। इसमें उनके अपोजिट रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। नरगिस ने न्यूयॉर्क बेस्ड एक डीजे का किरदार निभाया है, जो बाद में मुंबई आ जाती है। वहीं रितेश एक बैंजो प्लेयर की भूमिका में दिखेंगे।

रिचा चड्ढा को चार साल बाद मिला इस शख्स के साथ काम करने का मौका