विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या लंदन में सगाई कर चुके हैं रणबीर-कट्रीना?

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 09 Jan 2015 11:46 AM (IST)

बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के बारे में एक नई खबर सुनने में आ रही है। खबरों की मानें तो दोनों ने हाल ही में न्यू ईयर की छुट्टियों के दौरान लंदन में सगाई कर ली है। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने 30 दिसंबर को

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के बारे में एक नई खबर सुनने में आ रही है। खबरों की मानें तो दोनों ने हाल ही में न्यू ईयर की छुट्टियों के दौरान लंदन में सगाई कर ली है। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने 30 दिसंबर को लंदन में सगाई की है।

जीजा को बॉलीवुड में एंट्री दिलवाएंगे सलमान खान?

इस जोड़ी के करीबी सूत्र ने बताया कि सगाई एक छोटे से समारोह में की गई, जिसमें सिर्फ करीना का परिवार शामिल हुआ था। सूत्र ने कहा, 'सगाई की प्लानिंग कट्रीना के परिवार ने की थी, जो लंदन में रहता है। ये बहुत छोटा सा समारोह था, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही मौजूद थे।'

रणवीर-दीपिका ने न्यूयॉर्क में मनाया न्यू ईयर

बताया जा रहा है कि सगाई में रणबीर के मम्मी-पापा नीतू और ऋषि कपूर भी पहुंचे थे।

रणबीर और कट्रीना कुछ वक्त पहले ही लिव-इन रिलेशनशिप में आए हैं। अब देखना ये है कि सगाई की खबरों में कितनी सच्चाई है और अगर ये सच है तो दोनों शादी के बंधन में कब बंधेंगे।

बड़ा खुलासा! आमिर ने रणबीर से छीनी थी 'पीके'?