विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12 साल पहले ऐसे दिखते थे शाहरुख, प्रियंका और रानी मुखर्जी जैसे ये सितारे

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 14 Jun 2017 04:34 PM (IST)

तस्‍वीरें 12 साल पहले की हैं और ज्‍यादातर सितारे काफी यंग लग रहे हैं। फैंस के लिए इन तस्‍वीरों को देखना काफी दिलचस्‍प होगा।

12 साल पहले ऐसे दिखते थे शाहरुख, प्रियंका और रानी मुखर्जी जैसे ये सितारे
12 साल पहले ऐसे दिखते थे शाहरुख, प्रियंका और रानी मुखर्जी जैसे ये सितारे

नई दिल्‍ली (जेएनएन)। मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्‍टर फराह खान की हाल ही में शादी की सालगिरह थी और इस मौके पर उन्‍होंने अपनी संगीत सेरेमनी की कई यादगार तस्‍वीरें शेयर की। इनमें आप शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, रानी मुखर्जी से लेकर रितिक रोशन, सुजैन खान व अभिषेक बच्‍चन जैसे सितारों को पार्टी एंज्‍वॉय करते देख सकते हैं। तस्‍वीरें 12 साल पहले की हैं और ज्‍यादातर सितारे काफी यंग लग रहे हैं। फैंस के लिए इन तस्‍वीरों को देखना काफी दिलचस्‍प होगा।

इस तस्‍वीर में शाहरुख खान और उनकी वाइफ गौरी खान भी हैं। शाहरुख और फराह के बीच काफी अच्‍छे संबंध हैं, हालांकि बीच में उनके पति शिरीष कुंदर को लेकर शाहरुख के साथ संबंध में खटास आने की अटकलें थीं। मगर अब यह बीते वक्‍त की बातें हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एक पार्टी में शाहरुख ने फराह के पति को कथित तौर पर थप्‍पड़ मार दी थी।

फराह के संगीत सेरेमनी की यह तस्‍वीर सबसे दिलचस्‍प है, इसमें उनके साथ बॉलीवुड की दो टॉप एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और रानी मुखर्जी डांस करती नजर आ रही हैं।

इस तस्‍वीर में फराह और उनके पति के साथ भाई साजिद खान, करण जौहर व रितिक रोशन नजर आ रहे हैं। साथ में सुजैन खान भी हैं। हालांकि अब ये दोनों पति-पत्‍नी एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।

...नहीं तो इस फिल्‍म में होते विद्या बालन और जॉन अब्राहम

फराह की संगीत सेरेमनी में अभिषेक बच्‍चन भी शामिल हुए थे। ये रेयर तस्‍वीरों में शुमार है।

कृति सेनन ने इस हीरो की वजह से छोड़ दी ''लखनऊ सेंट्रल'!