विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...नहीं तो इस फिल्‍म में होते विद्या बालन और जॉन अब्राहम

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 13 Dec 2016 07:38 PM (IST)

विद्या बालन और जॉन अब्राहम की रोमांटिक जोड़ी इस फिल्‍म में देखने को मिल सकती थी, मगर ऐसा नहीं हो सका।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म 'कहानी 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनको इस इंडस्ट्री में लगभग 11 साल हो गए और इस दौरान उन्होंने कई ऐसी फिल्में भी छोड़ दी जो हिट रहीं। मगर हाल ही में जब विद्या से पूछा गया कि क्या उन्हें कोई फिल्म छोड़ने का पछतावा है तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि 'नहीं।' वैसे बहुत कम लोगों को यह बात पता होगी कि फिल्म 'लुटेरा' में सोनाक्षी सिन्हा द्वारा निभाया गया रोल पहले विद्या को ऑफर किया गया था।

जी हां, एक लीडिंग न्यूजपेपर से बातचीत में विद्या ने बताया कि क्यों उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी, जिसमें सोनाक्षी के साथ रणवीर सिंह रोमांस फरमाते नजर आए थे। विद्या ने बताया, '2007 में मेरे पास 'लुटेरा' का ऑफर आया। मैं और जॉन अब्राहम इसे करने वाले थे। मगर बाद में हमने इसे नहीं करने का फैसला किया। इसके बाद विक्रमादित्य मोटवानी ने 'उड़ान' बनाने का फैसला किया और हमने दूसरी फिल्मों का रुख किया। फिर मैंने सुना कि सोनाक्षी और रणवीर इसे कर रहे हैं। मैंने यह फिल्म देखी और मुझे इसमें सोनाक्षी बहुत अच्छी लगी।'

यह भी पढ़ें- कंगना रनोट के कमेंट का शाहिद कपूर ने दिया ये जवाब...

'लुटेरा' में एक बंगाली गाना भी था और यह भी विद्या को काफी पसंद आया। उनके मुताबिक, अगर वो यह फिल्म करतीं तो यह गाना उन पर फिल्माया गया होता। फैंस को बता दें कि विद्या भले ही 'लुटेरा' में जॉन के साथ नजर नहीं आईं, मगर 'सलाम-ए-इश्क' में उनकी रोमांटिक जोड़ी जरूर देखने को मिली थी।