विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कैबरे' का बोल्ड टीजर रिलीज, बेहद कामुक अंदाज में दिखीं रिचा चड्ढा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 25 Mar 2016 10:25 PM (IST)

पूजा भट्ट की नई फिल्म 'कैबरे' में रिचा चड्ढा एक कैबरे डांसर की बोल्ड भूमिका में हैं। उनका फर्स्ट लुक पहले ही इसकी झलक दिखा चुका है और अब इसका बोल्ड टीजर भी सामने आ गया है।

News Article Hero Image

मुंबई। रिचा चड्ढा ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'फुकरे', 'मसान' और 'मैं और चार्ल्स' जैसी फिल्मों से बहुत कम समय में ही बॉलीवुड में बोल्ड एक्ट्रेस की छवि बना ली है। उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो चुकी है और लगता है कि उनकी अगली फिल्म 'कैबरे' को लेकर भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

सोनाक्षी सिन्हा ने बताया, क्यों गई थीं करण जौहर के ऑफिस

पूजा भट्ट की इस फिल्म में रिचा एक कैबरे डांसर की बोल्ड भूमिका में हैं। उनका फर्स्ट लुक पहले ही इसकी झलक दिखा चुका है और अब इसका बोल्ड टीजर भी सामने आ गया है। इसमें रिचा काफी कामुक अंदाज में नजर आई हैं। साथ ही इसकी एंडिंग सस्पेंस पैदा करने वाली है।

'कैबरे' का टीजर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

टीजर से पहले टी-सीरीज ने 'कैबरे' का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था, जो ये रहा। इसमें भी रिचा का काफी बोल्ड अंदाज नजर आया है।

पूजा भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रिचा की तारीफ करते हुए कहा था कि 'कैबरे' में उनका बहुत ही स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर है। पूजा भट्ट के मुताबिक, वो फिल्म की हीरो हैं। खबर आई थी कि एक सीन के लिए सिगरेट पीने के कारण रिचा बीमार भी पड़ गई थीं, क्योंकि वो रियल लाइफ ने नॉन-स्मोकर हैं। ऐसे में उन्हें कुछ दिनों के लिए शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ गया था।

बांद्रा में नाइट आउट के बाद आॅटो की सवारी का लुत्फ उठाते दिखे संजय दत्त

रिचा की इस नई फिल्म के टाइटल को देखते हुए चर्चा थी कि इसकी कहानी जानीमानी डांसर हेलन की जिंदगी पर आधारित है, मगर पूजा भट्ट ने इससे इंकार कर दिया। भूषण कुमार के साथ मिलकर वो इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। इसमें गुलशन देवैह, राहुल रॉय और क्रिकेटर एस श्रीसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं और यह फिल्म मई में रिलीज होगी।