यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सलमान ने लटकाई 'प्रेम रतन धन पायो'
सलमान खान बॉलीवुड में अपनी शर्तों पर काम करते हैं। अभिनेता की मनमर्जी का खामियाजा इस बार फिल्म निर्देशक सूरज बडज़ात्या को भुगतना पड़ा है।

मुंबई। सलमान खान बॉलीवुड में अपनी शर्तों पर काम करते हैं। अभिनेता की मनमर्जी का खामियाजा इस बार फिल्म निर्देशक सूरज बडज़ात्या को भुगतना पड़ा है।
खबर है कि सलमान ने सूरज की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग बीच में ही रोककर फिल्मकार कबीर खान की नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके सूरज बडज़ात्या फिलहाल उनकी डेट्स का इंतजार कर रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, कबीर को सर्दियों के मौसम में दिल्ली में फिल्म की शूटिंग पूरी करनी है। ऐसे में सलमान को अपना पूरा शेड्यूल फिर से बदलना पड़ा। वहीं सूरज अपनी फिल्म की शूटिंग एकबार में ही पूरी करना चाहते हैं इसलिए वो अभिनेता की डेट्स की इंतजार में हैं।

