विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी की सालगिरह पर जानिए शिल्‍पा ने क्‍यों पति को कहा थैंक्‍स

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 23 Nov 2015 01:03 PM (IST)

शिल्‍पा शेट्टी की शादी को पूरे छह साल हो गए। रविवार को उनकी शादी की सालगिरह थी। इस मौके पर उन्‍होंने सबसे अच्‍छा दोस्‍त बनने के लिए अपने पति राज कुंद्रा का दिल से शुक्रिया अदा किया। शिल्‍पा और राज 22 नवंबर 2009 को शादी के बंधन में बंधे थे।

News Article Hero Image

मुंबई। शिल्पा शेट्टी की शादी को पूरे छह साल हो गए। रविवार को उनकी शादी की सालगिरह थी। इस मौके पर उन्होंने सबसे अच्छा दोस्त बनने के लिए अपने पति राज कुंद्रा का दिल से शुक्रिया अदा किया। शिल्पा और राज 22 नवंबर 2009 को शादी के बंधन में बंधे थे। अब दोनों का तीन साल एक बेटा विवान भी है।

बागी बने टाइगर श्रॉफ इस जरूरी काम के लिए पहुंचे थाईलैंड

शादी की छठी सालगिरह पर शिल्पा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी राज कुंद्रा, कैसे छह साल बीत गए। मेरा सबसे अच्छा दोस्त बनने के लिए आपका धन्यवाद।' इस मौके पर बिपाशा बसु ने भी ट्विटर पर विश करते हुए लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी टू द मोस्ट एडोरेबल कपल'। राज कुंद्रा ने बिपाशा बसु के ट्वीट पर रिप्लाई भी किया। राज ने बिपाशा का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि उन्हें उनके शादीशुदा लोगों के ग्रुप में शामिल होने का इंतजार है।

कट्रीना ने ऋषि को बोल दिया 'पापा', क्या जल्द बनने वाली हैं बहू?

आपको बताते चलें कि बिपाशा इन दिनों करण सिंह ग्रोवर के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं और हाल ही में सगाई करने वाले युवराज सिंह ने भी इस पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया था कि 'बिप्स कुमारी अब तुम्हारी बारी।' इस पर बिपाशा ने भी रिप्लाई करते हुए कहा कि जल्द उनका भी नंबर आएगा।