विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी की अटकलों के बीच एक साथ कैफे में दिखे अर्जुन-सुजैन!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 30 Sep 2015 03:58 PM (IST)

वैसे तो काफी समय से अर्जुन रामपाल और उनकी पत्‍नी मेहर के बीच तलाक की जोर-शोर से चर्चाएं हैं। यहां तक ये भी खबर सामने आ चुकी है कि इसके लिए वो अर्जी भी दाखिल कर चुके हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वैसे तो काफी समय से अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर के बीच तलाक की जोर-शोर से चर्चाएं हैं। यहां तक ये भी खबर सामने आ चुकी है कि इसके लिए वो अर्जी भी दाखिल कर चुके हैं।

खैर, हाल ही में यह भी अटकलें तेज थीं कि रितिक रोशन से तलाक ले चुकीं उनकी पत्नी सुजैन उनके ही किसी करीबी दोस्त से दोबारा शादी करने की तैयारी में हैं। इस सिलसिले में अर्जुन का नाम भी सामने आया था अौर अब तो कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिससे ये अटकलें और तेज हो गई हैं। जी हां, एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन और सुजैन को एक कैफे में साथ वक्त गुजारते देखा गया है।

सेक्सी बिपाशा इस शो से टीवी पर लेकर आ रही हैं भुतहा कहानियां

सूत्रों की मानें तो दोनों उस कैफे में एक साथ तब दिखे, जब वो पूरी तरह से खाली था। इतना ही नहीं, दोनों एक दूसरे में इस तरह खोये नजर आए कि उन्हें देख कर कोई भी कह सकता है कि जरूर दोनों के बीच कुछ चल रहा है। वैसे अर्जुन और सुजैन को देखकर वहां लोगों की भीड़ आनी शुरू हो गई और सभी की नजरें दोनों पर टिक गईं। कुछ देर तक तो उन्हें इस बात का एहसास ही नहीं हुआ। मगर जब इसका पता चला तो दोनों वहां से तुरंत निकलते बने।

तमिल एक्टर विजय के घर इनकम टैक्स का छापा

हालांकि जब कुछ समय पहले सुजैन से शादी की अटकलें सामने आई थीं, तब अर्जुन ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि जो भी यह खेल खेल रहा है, वो उनकी खुद की असुरक्षा की भावना से सामने आ रहा है। वहीं सुजैन की मां जरीना ने भी इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि उनकी जिंदगी में कोई भी ऐसा शख्स नहीं है, जिससे वो दोबारा शादी के बारे में सोचें।