विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छोटी सी सायरा के ठुमकों पर भी सलमान हुए फिदा, जानिए कौन है ये

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 13 Nov 2015 12:36 PM (IST)

सलमान खान की फिल्‍म 'प्रेम रतन धन पायो' का बॉक्‍स ऑफिस पर जो भी हश्र रहे, मगर उनकी इस फिल्‍म का टाइटल सॉन्‍ग जबरदस्‍त हिट हो चुका है। अब इस पर छह साल की सायरा का ठुमके लगाते हुए डबस्‍मैश वीडियो सामने आया है और सलमान खान ने इसे ट्विटर

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का बॉक्स ऑफिस पर जो भी हश्र रहे, मगर उनकी इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग जबरदस्त हिट हो चुका है। अब इस पर छह साल की सायरा का ठुमके लगाते हुए डबस्मैश वीडियो सामने आया है और सलमान खान ने इसे ट्विटर पर शेयर भी किया है। तो चलिए आपको ये भी बता देते हैं कि आखिर ये छोटी सी सायरा है कौन।

VIDEO : बिपाशा ने बॉयफ्रेंड संग मनाई दिवाली, झूमती भी आईं नजर

ये फिल्मकार कबीर खान की बेटी है, जिन्होंने सलमान के साथ 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में बनाई हैं। सलमान ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'सो स्वीट सायरा'। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा का भी इस सॉन्ग पर डबस्मैश वीडियो शेयर किया था।

सलमान की मां हेलन और वहीदा रहमान का भी ठुमके लगाते हुए वीडियो सामने आ चुका है। वहीं, श्रीदेवी, शिल्पा शेट्टी, अरबाज खान, अमृता अरोड़ा, जैकलीन फर्नांडिस और रिचा चड्ढा जैसे सितारे भी 'प्रेम रतन धन पायो' के टाइटल सॉन्ग पर डबस्मैश वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं और उनके फैंस को यह काफी पसंद भी आए हैं।