विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉमेडी नाइट्स में आलिया-अर्जुन की 'बेशर्मी', खुलेआम किस किया

By Edited By:
Published: Mon, 28 Apr 2014 08:51 AM (IST)Updated: Mon, 28 Apr 2014 08:59 AM (IST)

आलिया भंट्ट और अर्जुन कपूर भले ही इस बात से इन्कार करते आए हैं कि दोनों के बीच कुछ भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आलिया भंट्ट और अर्जुन कपूर भले ही इस बात से इन्कार करते आए हैं कि दोनों के बीच कुछ भी नहीं है, लेकिन दोनों का रिश्ता कुछ और तस्वीर ही बयां करता है। रील लाइफ में दोनों के किसिंग सींस खूब हिट हुए हैं, लेकिन रीयल लाइफ में भी दोनों इस मामले में कमाल हैं। हाल ही में दोनों ने एक कॉमेडी शो में इसका सबूत दिया।

अर्जुन और आलिया हाल में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में अपनी फिल्म 2 स्टेट्स के प्रमोशन के लिए आए थे। इसी शो के दौरान दोनों ने एक दूसरे को खुले आम किस किया। कॉमेडी नाइट्स को पारिवारिक शो माना जाता है इसलिए अर्जुन-आलिया के किस ने सबको हैरान कर दिया। कहा यह भी जा रहा है कि दोनों का यह फिल्म प्रमोशन का एक फंडा था।

कॉमेडी नाइट्स में पहले आलिया ने पलक को जलाने के लिए अर्जुन को किस किया और फिर अर्जुन ने दादी यानी अली असगर की शगुन की पप्पी का फर्ज पूरा किया। उन्होंने आलिया के गालों पर किस किया। ये एपिसोड रविवार रात दिखाया गया।

पढ़ें : टू स्टेटस की कमाई

पढ़ें : कपिल शर्मा से पीछे रह गए शाहरुख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।