विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये तस्‍वीरें लीक होने से गुस्‍सा हुए रणबीर कपूर

By Edited By:
Updated: Fri, 08 Aug 2014 11:28 AM (IST)

वैसे तो रणबीर कपूर बड़े ही जॉली मूड में रहते हैं, लेकिन उन्हें भी गुस्सा आता है। आप जानना चाहेंगे आखिर उन्हें गुस्सा क्यों आया?

News Article Hero Image

मुंबई। वैसे तो रणबीर कपूर बड़े ही जॉली मूड में रहते हैं, लेकिन उन्हें भी गुस्सा आता है। आप जानना चाहेंगे आखिर उन्हें गुस्सा क्यों आया?

दरअसल, रणबीर की कोरसिका में चल रही शूटिंग की तस्वीरें और फुटेज लीक हो गई हैं। किसी ने चोरी से फिल्म तमाशा की शूटिंग की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दी है। इस बात से नाराज रणबीर ने इम्तियाज अली को शूटिंग की लोकेशंस पर कड़ी सुरक्षा का सुझाव दिया है। रणबीर ने कहा, इस बात पर ज्यादा ध्यान दिया जाए कि कैमरा फोन का गलत इस्तेमाल न हो।

इम्तियाज के सेट पर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। बल्कि इससे पहले भी फिल्म रॉकस्टार के दौरान फिल्म के कुछ फोटोज और गाने इंटरनेट पर लीक हो गए थे। लगता है अब इम्तियाज को इस बारे में कुछ करना पड़ेगा।

पढ़ें: कट्रीना के साथ हनीमून कॉटेज में रणबीर

पढ़ें - रणबीर को बेचनी है अपनी कार