विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाथटब में थे अक्षय, अभिषेक और रितेश, झांकने लगी ये हीरोइन

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 27 May 2016 10:46 AM (IST)

अक्षय कुमार ने एक तस्‍वीर शेयर की है, जिसमें वो अभिषेक बच्‍चन और रितेश देशमुख के साथ बाथटब में नजर आ रहे हैं, मगर पीछे से एक झांकता चेहरा और भी दिख रहा है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। इन दिनों अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की तिकड़ी खूब छाई हुई है और इसकी वजह उनकी साथ में आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 3' है। इसके प्रमोशन के लिए वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और जमकर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। गुरुवार को भी अक्षय ने साथ की एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। इसमें अक्षय, अभिषेक और रितेश एक बाथटब में नजर आ रहे हैं, मगर इसमें सिर्फ ये ही नहीं हैं।

मीका सिंह ने कर दी घोषणा, कब करने जा रहे हैं शादी

जी हां, वैसे तो तस्वीर ये तीनों ही क्लिक करा रहे थे, मगर आपको एक कोने में पीछे से किसी का झांकता चेहरा भी नजर आ रहा होगा। इसकी वजह से उनकी तस्वीर खराब हो गई। ऐसा हम नहीं, बल्कि खुद अक्षय ने कहा है और जो झांकता चेहरा नजर आ रहा है और वो किसी और का नहीं बल्कि खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस का है। आप खुद ही देख लीजिए।

सलमान की 'सुल्तान' चलेगी या नहीं, जानिए सोनम कपूर को लगता है क्या

यह तस्वीर देख यह लग रहा है कि अक्षय, अभिषेक और रितेश कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे होंगे और तभी जैकलिन आ गई होंगी। मगर जिस तरह से वेे कैमरे कीे आेेर देख रही हैं, उससे तो यह भी लग रहा है कि उन्होंने जानबूझकर यह शरारत की है। खैर, आपको बता दें कि 'हाउसफल 3' में नरगिस फाखरी, लीजा हेडन के साथ जैकलिन फर्नांडिस भी हैं और प्रमोशन के साथ-साथ सभी एक साथ मिलकर खूब मौज-मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं। अब देखते हैं कि वे फिल्म में लोगों को कितना हंसाने में कामयाब हो पाते हैं।

मियामी में सोनाक्षी को मिल गया नया दोस्त, देखिए कैसे करने लगे हैं बातें