विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरिजीत सिंह चले टीवी की ओर, जज करेंगे सिंगिंग रिएलिटी शो

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Tue, 16 Aug 2016 07:11 PM (IST)

पहली बार अरिजीत किसी शो में जज की भूमिका में होंगे। खबर ये भी है कि अरिजीत सिंह को इस शो के लिए बहुत अच्छी फ़ीस मिली है।

News Article Hero Image

मुंबई। अरिजीत सिंह हाल ही में सलमान खान के साथ हुए उनके विवादों को लेकर काफी चर्चा में रहे। सलमान खान और उनके बीच खूब ठनी रही। लेकिन नई खबर ये है कि वो जल्द ही एक म्यूजिकल रियलिटी शो के जज बनने जा रहे हैं।

हालाँकि आज तक उनसे जब भी ये बात पूछी जाती थी कि क्या वो किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनना चाहते हैं तो उन्होंने हमेशा कम दिलचस्पी ही दिखाई थी। लेकिन अब खबर है कि उन्होंने अपना मन बना लिया है। अब वो भी एक रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जी हां खबर है कि वह स्टार प्लस के एक सीजन पुराने शो 'इंडियाज़ रॉ स्टार' के नए अवतार में इस बार जज की भूमिका निभाएंगे। इस बार ये शो लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित होगा और इस बार शो का नाम होगा 'रॉ स्टार'। पिछली बार ये शो काफी चर्चा में रहा था।

गुपचुप शादी के बंधन में बंधे सिद्धांत कार्णिक और मेघा गुप्ता, देखें तस्वीर

हनी सिंह शो के जज थे। लेकिन उन्होंने अचानक शो से विदाई ले ली थी। इस बार ये शो फिर चर्चा में होगा, क्योंकि पहली बार अरिजीत किसी शो में जज की भूमिका में होंगे। खबर ये भी है कि अरिजीत सिंह को इस शो के लिए बहुत अच्छी फ़ीस मिली है।