विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'छुटकी' को योगा कराएंगे बाबा रामदेव!

By Edited By:
Updated: Mon, 10 Feb 2014 03:39 PM (IST)

सुनील ग्रोवर भले ही यह कहते रहे कि उनके शो 'मैड इन इंडिया' का कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स से कोई मुकाबला नहीं होगा। लेकिन अपने शो को कपिल के शो से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुनील ग्रोवर भले ही यह कहते रहे कि उनके शो 'मैड इन इंडिया' का कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स से कोई मुकाबला नहीं होगा। लेकिन अपने शो को कपिल के शो से भी ज्यादा हिट करने के लिए वे बॉलीवुड के अलावा दूसरे क्षेत्रों के भी कई दिग्गजों को अपने शो का मेहमान बना रहे हैं। खबर है योग गुरु बाबा रामदेव भी सुनील ग्रोवर के शो मैड इन इंडिया में मेहमान के तौर पर नजर आएंगे।

पढ़ें : तो ये है गुत्थी और छुटकी की सफलता का राज

सूत्रों ने बताया कि सुनील ग्रोवर बाबा रामदेव के साथ एपिसोड की शूटिंग कर चुके हैं। अभी यह तय नहीं है कि यह एपिसोड किस दिन दिखाया जाएगा। इससे पहले एक चैनल के इवेंट में भी सुनील ग्रोवर रामदेव से सवाल-जवाब करके दर्शकों को हंसा चुके हैं।

सुनील ग्रोवर का नया कॉमेडी शो मैड इन इंडिया स्टार प्लस पर दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है कि शो के पहले मेहमान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बनेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर